पटियाला में सड़क पर फुल ड्रामा, सायरन पर अश्लील इशारा करना पड़ा भारी; निहंगों ने 25 KM पीछा कर शख्स को पीटा

 सायरन बजा साइड मांगने पर स्विफ्ट कार चालक ने किया अश्लील इशारा और गालियां भी निकाली। समाना रोड पर लगातार गाड़ी आगे पीछे करते हुए स्विफ्ट कार चालक गाली निकालता रहा तो तकरीबन 25 किलोमीटर पीछा करने के बाद लीला भवन चौक पर गाड़ी को घेर लिया।

इसके बाद स्विफ्ट कार चालक की निहंग सिंह और अन्य लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट करने वालों ने स्विफ्ट कार चालक को उठाकर डेरे ले जाने के लिए अपनी इनोवा गाड़ी में बिठाया तो उसी समय पुलिस पहुंच गई।

घटना बीती रात तकरीबन 9 बजे के आसपास हुई, इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ी सवार लोगों ने स्विफ्ट सवार लड़कों पर गलत इशारे करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद माडल टाउन चौकी पुलिस प्रभारी गुरपिंदर सिंह ने कहा दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। स्विफ्ट गाड़ी में सवार युवक कॉलेज के छात्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *