होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी शहर पर अमेरिका-इजरायल का हमला, 5 लोगों की मौत

 मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब विनाशकारी मोड़ में पहुंच गया है। रविवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित एक ईरानी शहर के घाट पर हमला किया है। इस हमले में पां लोगों के मारे जाने की खबर है।

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, रविवार को अमेरिका और इजरायल के हमलों में रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थिति बंदर खमीर के घाट पर हमला किया। जिसमें पांच लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

क्या बोली ईरानी सेना?

इजरायली सेना के अनुसार, ईरान भर में हमलों की एक और लहर पूरी हो गई है, राजधानी तेहरान में भारी विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने के कुछ ही घंटों बाद यह घटना हुई।

एक्स पर जारी एक बयान में, आईडीएफ ने दावा किया कि हमलों में हथियार भंडारण और उत्पादन स्थलों के साथ-साथ हवाई रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *