‘सऊदी प्रिंस कर रहे हैं मेरी चापलूसी’, ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच ट्रंप का दावा

 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब के साथ संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान प्रभावी रूप से उनकी चापलूसी कर रहे हैं।

दरअसल, फ्लोरिडा में सऊदी समर्थित निवेश मंच पर बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि सऊदी नेता को उम्मीद नहीं थी कि उनके राष्ट्रपति पद के दौरान अमेरिका इतनी मजबूत वापसी करेगा।

यह आश्चर्य की बात है…

ट्रंप के अनुसार, सऊदी नेता ने अमेरिकी प्रगति की सराहना की। सऊदी नेता ने कहा, “आप जानते हैं, यह आश्चर्य की बात है… एक साल पहले, आप एक ‘मरी हुई’ अर्थव्यवस्था वाले देश थे। और अब, आप सचमुच पूरी दुनिया में सबसे विकसित देश बन गए हैं।

उन्हें नहीं लगता था कि मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी

ट्रंप ने कहा, “क्राउन प्रिंस ने उनके बारे में गलत धारणा बना ली थी। उन्हें नहीं लगा था कि ऐसा होगा… उन्हें नहीं लगा था कि उन्हें मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी… उन्हें लगा था कि यह एक और असफल अमेरिकी राष्ट्रपति होगा… लेकिन अब उन्हें मेरे साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।”

ट्रंप ने की क्राउन प्रिंस की प्रशंसा

ट्रंप ने सऊदी प्रिंस की प्रशंसा करते हुए उन्हें शानदार व्यक्ति और योद्धा बताया और कहा कि राज्य उनके नेतृत्व पर बहुत गर्व कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अन्य खाड़ी देशों के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का समर्थन किया। सऊदी अरब लड़ा, कतर लड़ा, यूएई लड़ा, बहरीन लड़ा और कुवैत लड़ा और बताया कि वे अमेरिका के साथ थे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब ईरान के साथ अमेरिका का युद्ध एक महीने के करीब पहुंच गया है। खाड़ी देश लगातार अमेरिका से कह रहे हैं कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं पर स्थायी रूप से अंकुश लगाना की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *