गुरुग्राम के खेड़कीमाजरा में सिलेंडर फटने से पांच श्रमिक झुलसे, दिल्ली एम्स रेफर

खेड़कीमाजरा गांव में शुक्रवार रात खाना बनाते समय पांच किलो वाला छोटा सिलिंडर फट गया। हादसे में कमरे में मौजूद पांच श्रमिक घायल हो गए। सभी को तुरंत ही नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। सभी लोगों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले छह श्रमिक खेड़कीमाजरा गांव में बिट्टू के मकान में किराये से कमरा लेकर रह रहे हैं। यह सभी यहां श्रमिक का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक युवक बाहर आटा लेने के लिए गया था। इसी दौरान अन्य श्रमिक कमरे में छोटे सिलिंडर से खाना बना रहे थे।c

गैस लीकेज की वजह से अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। आग की लपटों ने कमरे में मौजूद सभी पांचों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग में मौजूद अन्य लोग तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नागरिक अस्पताल ले गए।

30 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं सभी

प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि झुलसे सभी पांचों लोगों की उम्र करीब 30 से 35 के बीच है। वहीं यह 40 प्रतिशत तक आग से झुलसे हुए थे। घटना की सूचना मिलने की धनकोट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों के परिवारवालों को इसकी जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *