कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलसचिव डॉ एमएस मंद्रवाल के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूजीसी -नेट/ जॉइंट सीएसआईआर -नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध अध्यादेश-2023 (यथासंशोधित) के अंतर्गत लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा। इन अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय परिसरों एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में किया जाएगा।


