प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार देर शाम टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस वार्ता के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच एक तत्काल व्यापार समझौते की घोषणा की।
समझौते के तहत भारत पर लगाए गए अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उत्पादों की खरीद को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।
इस समझौते के अनुसार भारत अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर मूल्य के ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की अतिरिक्त खरीद करेगा।
दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में व्यापारिक संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


