कुछ वर्ष पूर्व खुशी-खुशी के माहौल में हेमंत वर्मा और श्वेता की शादी हुई थी। दंपती की एक तीन वर्षीय बेटी भी है। श्वेता को क्या पता चला था कि मामूली विवाद में पति इतना क्रूर हो जाएगा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रयागराज के गंगापार इलाके में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसे सुनकर लोग अवाक रह गए कि पत्नी को वािवाद की इतनी बड़ी सजा मिली।
हेमंत ने श्वेता से 2021 में कोर्ट मैरिज की थी
बताया जाता है कि चमनगंज निवासी 40 वर्षीय हेमंत वर्मा और 40 वर्षीय श्वेता ने वर्ष 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। हेमंत बैग मरम्मत का काम करता है। उनकी एक तीन वर्ष की बेटी एस्टर है। बताते हैं कि बुधवार रात सभी साथ में खाना खाए।
रात में किसी बात को लेकर दंपती में हुआ था विवाद
सोने से पहले हेमंत वर्मा और श्वेता में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि बात बढ़ी तो इससे आक्रोशित होकर हेमंत ने इलेक्ट्रिक आयरन से श्वेता के सर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उसका सर फट गया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस हेमंत को हिरासत में ले लिया है।


