CM योगी आज देवरिया में, 456.38 करोड़ की 106 परियोजनाओं की देंगे सौगात

1961 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बरहज के बरांव गांव आएंगे। वह 456.38 करोड़ रुपये लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बरांव गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रुद्रपुर व बरहज विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे व 12:10 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *