पंजाब के मोहाली के अंतर्गत नयागांव में पुल के पास सुबह करीब 10:30 बजे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई (PGI) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है।
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए करण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी हरप्रीत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है और ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है।


