गोरखपुर में मछली पालन के पट्टे को लेकर जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

खजनी तहसील सभागार में मछली पालन के पट्टे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। विवाद बढ़ता देख उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव मौके से चले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को थाने लाकर शांतिभंग में कार्रवाई की। बुधवार को गाजर जगदीश ग्राम सभा के राजस्व गांव झरकटहां स्थित आराजी संख्या 42 ग रकबा 50 डिसमिल की पोखरी को मछली पालन के लिए पट्टे की बोली लगाई जा रही थी।

इस दौरान झरकटहां गांव के निवासी परशुराम यादव, राजीव यादव, दयाराम यादव गाजर जगदीश ग्राम सभा के राकेश यादव, अभिषेक यादव,राजू यादव और राणा यादव के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *