दिल्ली के डीडीए पार्क में युवक की चाकू घोंपकर कर हत्या, शुरुआती जांच में सामने आई ये वजह

उस्मानपुर स्थित डीडीए पार्क में बुधवार सुबह एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आई ये वजह

शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या लूट से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *