राजौरी में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष चौधरी नसीम लियाकत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
समारोह में जिला विकास आयुक्त अभिषेक शर्मा, डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह तथा एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम के दौरान परेड मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें सुरक्षा बलों और विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया। वहीं, स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस का यह आयोजन राजौरी जिले में एकता, देशभक्ति और उत्साह का प्रतीक बन गया।


