UPPSC-APO प्री परीक्षा में जीएस के सवालों ने परीक्षार्थियों का छुड़ाया पसीना, 5903 ने छोड़ा एग्जाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 29 केंद्रों पर हुई।

परीक्षा में सामान्य ज्ञान (जीएस) के इतिहास और नेशनल मूवमेंट से जुड़े सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी परेशान किया। विशेष तौर इतिहास में तारीखों से जुड़े सवाल काफी कठिन थे, ऐसे में परीक्षार्थियों ने निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए इन सवालों को हल नहीं किया।

वहीं, विधि के सवाल आसान होने से परीक्षार्थियों के लिए थोड़ी राहत मिली। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनमें सामान्य ज्ञान के 50 और विधि (कानून) के 100 सवाल पूछे गए थे।

5 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक एक पाली में हुई। इसमें कुल 11,498 परीक्षार्थियों का शामिल होना था। जिसमें से कुल 6595 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 5903 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा में 29 सेक्टर व स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *