उन्होंने कहा- ”कम से कम 50 प्रतिशत महिला वकीलों को सरकारी वकील के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।” न्यायपालिका में महिलाओं की प्रगति को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 45-50 प्रतिशत न्यायिक अधिकारी महिलाएं हैं। सीजेआइ ने मातृत्व सुरक्षा, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों और बाल देखभाल सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया।