रोडवेज बस अड्डे के बाहर सड़क के किनारे खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
शनिवार की देर रात हुए हादसे में कार की गति इतनी अधिक थी कि कार में आग लग गई। उसमें सवार लोग तो मौके से भाग गए, लेकिन धीरे-धीरे कार में आग बढ़ती गई और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।
कार जलने के बाद आग बस तक पहुंच गई और जब तक अग्निशमन की गाड़ी आती, अनुबंधित बस भी पूरी तरह से जल गई।
कार में सीएनजी टैंक होने के कारण पुलिस ने रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया। करीब आधा घंटा काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।


