‘बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम’, सपा राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव का बड़ा दावा

 मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते केंद्र सरकार बंगाल चुनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। भाजपा के लोगों को झूठ बोलने का प्रशिक्षण दिया जाता है। ये बात सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चेयरमैन अब्दुल नईम के आवास पर ईद मिलन के दौरान शनिवार को कहीं।

बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थाें के रेट

वरिष्ठ सपा नेता कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। पश्चित बंगाल चुनाव के बाद सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी करेगी। देश में गैस की किल्लत पर प्रो. यादव ने कहा कि ईरान के रास्ते आने वाले इन पदार्थों के सभी साधन बंद हो गए हैं।

भाजपा का जनता के हितों से लेना देना नहीं

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने  देश में गैस का उत्पादन नहीं होता है। सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा है। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, सभासद मो. अकरम बबलू, मो. राशिद, संतोष यादव अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *