Dhurandhar 2 ‘घटिया’ है, फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; बोलीं- ‘वक्त और पैसा बर्बाद… ‘

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स, साउथ एक्टर्स और क्रिटिक्स अभी तक धुरंधर 2 के बारे में पॉजिटिव और नेगेटिव रिव्यू कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेत्री राम्या (Ramya Singh) का नाम भी शामिल हो गया है।

राम्या ने की फिल्म की आलोचना

राम्या ने धुरंधर की आलोचना की और दर्शकों को सलाह दी कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बजाय समय और पैसा बचाने के लिए इसे ओटीटी पर देखें। राम्या ने फिल्म के निर्देशन, संवाद, बैकग्राउंड स्कोर और अभिनय को घटिया बताया।

इसके अलावा रणवीर सिंह की तारीफ करने वालों को भी राम्या ने खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी कह रहे हैं कि रणवीर ने बहुत अच्छा काम किया और उन्होंने अपने कंधों पर पूरी फिल्म को चलाया तो आपको बता दूं कि मुझे सिर्फ पूरी मूवी में सिर्फ उनके बाल दिखे। पहले पार्ट में उनके बालों में पर्सनालिटी और प्रिजेंस थी लेकिन दूसरे में वो जस के तस लगे। अंत में एक्ट्रेस ने लिखा कि रणवीर आप इससे बेहतर हो सकते थे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रोपेगैंडा भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *