बुधवार देररात हाईवे पर स्थित सोनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाईकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नगर पंचायत कोइरीपुर के श्याम अग्रहरि अपने साथी शिवम मोदनवाल और साहिल सोनी के साथ किसी कार्य से ढकवा गए थे। परिवारजन के अनुसार तीनों कोइरीपुर वापस लौटने के लिए सोनपुरा तिराहे के पास साधन का इंतजार कर रहे थे।
तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहले ले जाया गया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने श्याम अग्रहरि और शिवम मोदनवाल की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
यहां चिकित्सक ने श्याम अग्रहरि और शिवम मोदनवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल साहिल सोनी को परिवारजन बेहतर उपचार के लिए उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल है।


