पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गाय के सामने आने पर बाइक फिसलकर ट्रक में घुसी; 9 साल की बच्ची की मौत

2.7kViews
1862 Shares

सोनिया विहार पहला पुश्ता पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक युवक और उसके 13 वर्षीय भाई और नौ वर्षीय बहन को टक्कर मार दी। घटना में नौ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुश्ता रोड पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रोड पर डंपर और ट्रकों के आने पर रोक है। इसके बावजूद पुलिस की मिली भगत से यहां भारी वाहन चलते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भतीजे की शादी में गए थे अंकुर

पहला पुश्ता निवासी अंकुर कुमार मंगलवार को साढ़े चार पुश्ता पर अपने भतीजे की शादी में गए थे। देर रात करीब 11:00 बजे वह अपने भाई और छोटी बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पहला पुश्ता के पास अचानक सड़क पर उनकी बाइक के आगे गाय आ गई।

गाय से बचने के चक्कर में उन्होंने बाइक साइड की तो पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से अंकुर और उनके पीछे बैठे भाई बहन काफी दूर जाकर गिरे।

पहले डंपर फिर जमीन से लगा मासूम का सिर और…

बहन का सिर पहले डंपर और बाद में जमीन पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके छोटे भाई को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुड़ गई और लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *