फर्रुखाबाद में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत लूट का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में सिपाही भी घायल

 विगत शुक्रवार को अलीगंज मार्ग पर भाई के साथ बाइक से जा रही अमृतपुर थाना क्षेत्र की महिला मंजू के कुंडल पर्स लूटने के आरोपित बदमाश कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव अलैयापुर निवासी कुलदीप को पुलिस ने गुरुवार तड़के आपरेशन लंगड़ा के तहत मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

यह मुठभेड़ कायमगंज अलीगंज मार्ग पर गांव विराहिमपुर से पहले हुई। लूट का एक आरोपित गांव दत्तू नगला निवासी सनी कश्यप तो घटना के समय ही ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया था।

दूसरा आरोपित कुलदीप जिसके पास सोने के कुंडल थे ,वह भाग गया था। बाद में पुलिस  भागे हुए आरोपित कुलदीप को पकड़ कर थाने लाई। कुंडल की बरामदगी के लिए पुलिस गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे उसे घटनास्थल पर ले गई। जहां आरोपित कुलदीप ने लिए तमंचा व कुंडल छिपा रखे थे।

कॉन्स्टेबल को भी लगी गोली

मौका पाकर आरोपित कुलदीप ने तमंचा उठाकर पुलिस पर फायर किया, जिससे गोली कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपित बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश व घायल सिपाही धर्मेंद्र तिवारी को गुरुवार  सुबह 5: 10 कायमगंज सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित कुलदीप को तुरंत ही लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *