बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक लंबे समय से राइटर राहुल मोदी संग अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, ‘स्त्री 2’ एक्ट्रेस ने कभी भी अपने डेटिंग रूमर्स पर खुलकर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर राहुल संग उनके वायरल वीडियो और तस्वीरों ने हमेशा हलचल मचाए रखी है।
इस साल की शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि श्रद्धा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राहुल संग उदयपुर में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। क्या फैंस की पसंदीदा ‘स्त्री’ सच में इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं? इस खबर पर हाल ही में उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने रिएक्शन दिया है।
क्या जल्द बजेगी श्रद्धा कपूर के घर शादी की शहनाई?
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की शादी की लगातार उड़ रही खबरों पर हाल ही में जब उनकी आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे से पूछा गया, तो उन्होंने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत करते हुए कहा,
2024 में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे राहुल-श्रद्धा
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के डेटिंग रूमर्स ने तब तूल पकड़ा था, जब ये दोनों साल 2024 में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। दोनों भले ही अपने रिलेशनशिप की खबरों पर आधिकारिक मुहर न लगाएं, लेकिन कई मौकों पर उन्हें साथ में देखा गया है। बीते साल श्रद्धा कपूर की राहुल मोदी संग एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह सबके सामने राहुल को अपने हाथों से डिश खिलाती नजर आ रही थीं।
श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘एथा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह मराठी फोक आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर का दमदार किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह ‘स्त्री 3’ और ‘भेड़िया 2’ में भी दिखाई देंगी।


