गुजरात विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बम की धमकी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात विधानसभा परिसर को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। यह धमकी चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक पीयूष वांडा ने बताया कि ईमेल में दावा किया गया था कि विधानसभा परिसर में बम लगाया गया है, जिसके बाद सभी कर्मचारियों और विधायकों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया
ईमेल के जरिए मिली धमकी
उन्होंने बताया कि जहां चल रहे बजट सत्र के तहत सदन की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, वहीं अधिकारियों को सुबह 8.45 बजे इस धमकी के बारे में पता चला।
वांडा ने कहा, “ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही, स्थानीय पुलिस परिसर में पहुंची और विस्फोटकों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया।”
उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।


