‘सोचा नहीं था जिंदा…’ Anurag Dobhal ने अस्पताल से किया पहला पोस्ट, खुद को बताया ‘अनाथ’

 यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की हेल्थ पर अपडेट आया है। उन्होंने बताया कि अब वह सेफ हैं और आईसीयू (ICU) से बाहर आ चुके हैं। यूके07 राइडर (UK07 Rider) को हाल ही में आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी।

अस्पताल से अनुराग ने शेयर की तस्वीर

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि वह सड़क दुर्घटना में बच पाएंगे। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं आईसीयू से बाहर हूं और फिलहाल सुरक्षित हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, शायद आप लोगों की प्रार्थनाएं थीं जिसके कारण ये जन्म मिला है। बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है सब”

इससे पहले मैनेजर ने की थी प्रार्थना करने की अपील

बता दें कि 15 नवंबर को रविवार को अनुराग के मैनेजर ने बताया था कि यूट्यूबर को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन ट्रांसफर करते समय उनकी तबियत और भी ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें फिर से भर्ती करवाना पड़ा।

इससे पहले,मार्च के पहले सप्ताह में अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार रितिका के साथ उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था और उन्हें घर में प्रवेश तक नहीं करने देता था।

भाई ने अनुराग को बताया झूठा

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, उनके भाई कलाम ने सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि आरोप एकतरफा हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अनुराग व्यूज और सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कलाम ने यह भी दावा किया कि अनुराग की पत्नी रितिका ने उनके इस बर्ताव के कारण उन्हें छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *