पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के काबुल में एक 2,000 बेड वाले नशा मुक्ति अस्पताल (Rehabilitation Center) पर भीषण हवाई हमला किया गया। इस हमले में लगभग 400 लोगों की मौत हुई और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है। इस दर्दनाक घटना पर अफगान क्रिकेटर अल्लाह गजनफर ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के इलाज की जगह को निशाना बनाना अफगानिस्तान को मंजूर नहीं हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर भारत से दखल देने की अपील की है।
Allah Ghazanfar ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
दरअसल, गजनफर ने अफगानिस्तान के इतिहास का हवाला देते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर इतिहास दोहराया गया, तो यह उनके लिए बहुत बुरा होगा। उन्होंने भारत को अफ़गानिस्तान का ‘सबसे करीबी दोस्त’ बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस संकट की घड़ी में साथ आने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की गुजारिश की। पाकिस्तान ने इन हवाई हमलों के आरोपों से इनकार किया है।
आईपीएल 2026 में एमआई की जर्सी पहनने को तैयार अल्लाह गजनफर ने न्यूज 18 से बातचीत में अपना दर्द शेयर किया। उन्होंने कहा ,
भारत से की खास अपील
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने जा रहे गजनफर ने भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि भारत हमारा करीबी दोस्त है। हम चाहते हैं कि भारत इस मुद्दे पर हमसे बात करे और मदद का हाथ बढ़ाए ताकि भविष्य में ऐसी मासूमों की जान न जाए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया पहले ही कई चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में युद्ध और संघर्ष किसी के हित में नहीं हैं।


