मजबूत कानून व्यवस्था का वादा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई; कासगंज के नवागत एसपी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

 नवागत पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। जिसमें जिले में बेहतर और सुदृढ़ कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने अपनी वरीयताओं को भी जानकारी दी।

नवागत पुलिस अधीक्षक ने दिया शिकायतों के समाधान पर जोर

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिल में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि थाने पर पहुंच रहे पीड़ितों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही किया जाएगा। अपराधी कोई बचने नहीं पाएगा। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मित्रवत होकर कार्य करेगी। जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित होगा। थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।

बढ़ाया जाएगा रात्रि गश्त, मित्रवत होकर कार्य करे पुलिस

एसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास रहेगा। जो भी कानून व्यवस्था को बिगड़ेगा जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे। हर पीड़ित को न्याय मिला। रात के दौरान गश्त को बढ़ाया जाएगा। जिससे कोई वारदात न हो सके। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ एएसपी सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *