सोनीपत में नवरात्र से पहले मांसाहार दुकानों को बंद करने की मांग तेज, रक्षक सेना ने पुलसि को सौंपा पत्र

 चैत्र नवरात्र से पहले जिले में धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा उठने लगा है। सोमवार को रक्षक सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय, राई पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए नवरात्र के दौरान जिलेभर में मांसाहार की दुकानों को बंद कराने की मांग की।

रक्षक सेना के प्रतिनिधि मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाला नवरात्र पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत और उपवास रखते हैं तथा धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मांसाहार की दुकानों के खुले रहने से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और पर्व की पवित्रता प्रभावित होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्र के दिनों में जिलेभर में मांसाहार की दुकानों को बंद कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान बना रहे और सामाजिक सौहार्द भी कायम रहे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगा और आवश्यक कदम उठाएगा। इस दौरान मनजीत तिहाड़ा, राजेश भगत, अभिषेक बहालगढ़, सुशील जाहरी, अंकित, भूपेंद्र और निक्कू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *