पटियाला में समाना में बेअदबी की खौफनाक घटना, भवानीगढ़ रोड पर बिखरे मिले श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग

 समाना इलाके में बेअदबी की घटना सामने आई है। यह बेअदबी की घटना भवानीगढ़ रोड पर हुई है, जहां पर श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग (पन्ने) बिखरे हुए मिले हैं।घटना के बारे में सूचना मिलते ही डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बता दें कि समाना में ही पिछले कई दिनों से बेअदबी के खिलाफ संघर्ष भी चल रहा है। ऐसे में इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष फैल गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह लूथरा ने बताया कि एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें सूचना दी कि उसकी दुकान के पास धार्मिक ग्रंथों के कुछ पवित्र अंग पड़े हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित किया गया। डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *