केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम स्थित ऐतिहासिक कौडियार महल से त्रावणकोर राजपरिवार के पुश्तैनी सोने के आभूषण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी गए गहनों की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्य अश्वथी थिरुनल गौरी बाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गौरी बाई के शयनकक्ष में रखी अलमारी से करीब 12 आभूषण गायब पाए गए। इनमें सोने की चेन और अंगूठियों समेत 40 सोने के सिक्के जिन पर कीमती रत्न जड़े हुए थे शामिल हैं।
एफआईआर के मुताबिक, चोरी की यह घटना अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच की बताई जा रही है। बताया गया कि आभूषणों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पहले महल प्रशासन ने आंतरिक जांच कराई। चोरी की पुष्टि होने पर ही पुलिस को सूचना दी गई।
जांच के लिए विशेष टीम गठितपुलिस का कहना है कि इन आभूषणों की वास्तविक कीमत दो करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है, क्योंकि ये त्रावणकोर राजपरिवार की विरासत से जुड़े प्राचीन और पुश्तैनी गहने हैं। मामले की जांच के लिए एक सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।


