Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें AirPods Max 2 के नाम से पेश किया है। ये नए हेडफोन साल 2020 में लॉन्च हुए AirPods Max का अपग्रेडेड वर्जन बताए जा रहे हैं। इस बार कंपनी ने इसमें नया H2 चिप दिया है, जो बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस, एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर कर रहा है। चलिए जानते हैं कि हार्डवेयर और ऑडियो से लेकर नए वाले AirPods Max 2 में क्या क्या खास देखने को मिल रहा है…
हार्डवेयर और ऑडियो में क्या बदला?
नए वाले AirPods Max 2 में H2 चिप के चलते ऑडियो क्वालिटी और ओवरऑल एक्सपीरियंस को काफी जबरदस्त बनाया गया है। साथ ही अब इनमें बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) देखने को मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि नए वाले हेडफोन में ANC पहले के मुकाबले 1.5 गुना ज्यादा इफेक्टिव हो गया है, जिससे फ्लाइट या पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे शोर वाले एरिया में भी क्लियर आवाज मिलती है।
इतना ही नहीं नए वाले AirPods Max 2 में अपग्रेडेड ऑडियो प्रोसेसिंग मिलती है। इसमें नया हाई डायनामिक रेंज एम्प्लीफायर मिल रहा है, जो क्लीन और डिटेल्ड साउंड ऑफर करता है। हेडफोन में रिफाइंड ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। नया DSP एल्गोरिद्म आसपास की आवाज को ज्यादा नेचुरल तरीके से सुनने में हेल्प करता है।
वहीं, USB-C के जरिए कनेक्ट करने पर 24-bit/48kHz लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा हेडफोन में गेमिंग और वीडियो के दौरान ऑडियो लेटेंसी काफी कम कर दी गई है, जिससे सिंक बेहतर रहता है।
AirPods Max 2 के टॉप फीचर्स
AirPods Max 2 में कई नए इंटेलिजेंट फीचर्स को भी ऐड किया गया है, जो इसे और स्मार्ट बना देते हैं।
- Adaptive Audio: नए वाले हेडफोन आसपास के माहौल के हिसाब से ANC और Transparency को खुद एडजस्ट कर सकते हैं।
- Conversation Awareness: आप जैसे ही किसी से बातचीत करना स्टार्ट करते हैं तो म्यूजिक ऑटोमैटिकली कम हो जाता है।
- Voice Isolation: कॉल के दौरान आपकी वॉइस को क्लियर रखता है और बैकग्राउंड नॉइज काफी हद तक कम कर देता है।
- Live Translation: हेडफोन में Apple Intelligence के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी संभव है।
- Siri Gesture Control: साथ ही इनमें आप सिर हिलाकर Yes या No में Siri के सवालों का जवाब दे सकते हैं।
- Creator Features: हेडफोन में मौजूद डिजिटल क्राउन से ही फोटो क्लिक या वीडियो रिकॉर्ड कंट्रोल करने की सुविधा मिल रही है।


