‘किसी की दाल नहीं गलेगी’, राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने किया बड़ा दावा

 बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी पार्टिया रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि NDA पांचों सीटों पर जीत रही है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और उन्हें परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है।

हमारी जीत पक्की

उन्होंने आगे कहा कि, “पहले ही दिन से हमारे सभी नेता कह रहे हैं, NDA के सभी घटक दल के नेताओं ने कहा है कि पांचों सीटों पर हमारी जीत पक्की है।

विजय चौधरी ने कहा कि जब तक चुनाव होना है तब तक जो मतदाता हैं, आपस में मिल रहे हैं क्योंकि कोई दूसरा काम नहीं है। इससे वोट के गणित पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ये मेरी समझ से विपक्ष के नेतागण भी समझ चुके हैं कि इस चुनाव में किसी की दाल नहीं गलेगी।”

नजरबंद किए गए हैं विधायक

उन्होंने कहा कि आप सब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे विधायक शहर में घूम रहे हैं और उनके दल के विधायक नजरबंद करके रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि घबराहट किस दल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *