Arijit Singh ने लंदन में गुपचुप शुरू की पहली फिल्म की शूटिंग, स्टारकिड को बॉलीवुड में करने जा रहे हैं लॉन्च?

1970 Shares

 नए साल की शुरुआत के साथ सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को एक ऐसा झटका दिया था, जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लग गया। कुछ महीनों पहले ही गायक अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायिकी से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

जहां एक तरफ सितारे और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके इस निर्णय पर रिएक्ट कर रहे थे, तो वहीं उनके चाहने वाले इस बात को लेकर खूब कयास लगा रहे थे कि अब वे आगे क्या करेंगे। इसी बीच यह खबर आई कि वह म्यूजिक से ब्रेक लेकर अरिजीत सिंह ने निर्देशन की दुनिया में कदम रख दिया है। अब अरिजीत सिंह की यह फिल्म किस विषय पर आधारित होगी, इसका भी खुलासा हो चुका है।

तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार अरिजीत सिंह (Arijit Singh) जिस फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं,  उसकी कहानी काफी दिनों से उनके मन में थी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि इस कहानी पर स्वयं फिल्म बनाना और उसे प्रोड्यूस करना सही रहेगा। इससे वह बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने मन-मुताबिक फिल्म बना सकेंगे।

इस फिल्म की कहानी अलग-अलग वर्गों और पृष्ठभूमि से आने वाले तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक लड़की की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *