Rashmika Mandanna-विजय देवरकोंडा के प्यार के सामने हारे रोनाल्डो और मेसी, ‘विरोश’ ने तोड़ा फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड

26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा की शादी किसी ग्रैंड इवेंट से कम नहीं थी। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग वीडियो फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी पीछे छोड़ चुका है और सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला वीडियो बन गया है।

रश्मिका-विजय की शादी के वीडियो को मिलियन में मिले लाइक्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के ‘आईटीसी मोमेंटोस’ में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। दोनों की शादी को फैंस ने ‘विरोश’ हैशटैग दिया। शादी के खूबसूरत पलों ने फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया। अब उनकी शादी से जुड़ा एक खास वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन वाले पोस्ट से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। दरअसल, कुछ समय पहले मेसी और रोनाल्डो ने फुटबॉल कैंपेन का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसको 8.1 मिलियन के आसपास लाइक्स मिले थे। अब दिग्गज फुटबॉलर्स के रिकॉर्ड को विजय-रश्मिका की शादी के पोस्ट ने लाइक्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। कपल की शादी के पोस्ट को अब तक 28.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पारंपरिक तरीके से हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस कपल की शादी का टोटल खर्चा 12 करोड़ के आसपास आया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद देशभर में अपने फैंस के लिए भोजन का आयोजन किया और खुद मिठाइयां भी बांटीं। इसके बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में 4 मार्च को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *