मां उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर, एसडीएम बेटी न क्रेक किया यूपीएससी एग्जाम

 भीमताल की सौम्या गर्ब्याल ने लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में 822 रैंक हासिल की है। जिसपर भीमताल वासियों में खुशी का माहौल है। सौम्या मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित गर्ब्यांग गांव निवासी हैं।

वर्तमान में वह भीमताल में रहती हैं। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल अभिसूचना विभाग नैनीताल में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वर्ष 2024 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी‌।

सौम्या अल्मोड़ा जिले के भनौली, जैती और लमगड़ा तहसील में एसडीएम के पद पर कार्ररत है‌ं। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल ने बताया कि उनकी बेटी ने ड्यूटी में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी की। और सफलता हासिल कर धारचूला के साथ भीमताल का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *