हाउसिंग बोर्ड से लेकर पीजीआई तक मध्यमार्ग पर रिकार्पेटिंग और मरम्मत कार्य जाना है, जिसकी वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 9 मार्च से 15 अप्रैल तक अलग-अलग हिस्सों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
आवश्यकता के अनुसार सड़क के विभिन्न हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इससे चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
इंजीनियरिंग विभाग के रोड विंग की ओर से रिकार्पेटिंग और मरम्मत कार्य जंक्शन-17 से जंक्शन-43 तक (दोनों तरफ) किया जाएगा। हालांकि, जंक्शन-18 से जंक्शन-19 यानी पीजीआई चौक से सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाॅइंट तक का हिस्सा इस कार्य में शामिल नहीं होगा।


