धुरंधर की सफलता के बाद दर्शक धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह बेताबी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है और इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म का एडवांस कलेक्शन गदर काट रहा है।
USA में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और इस फिल्म को देखने वालों में इतनी बेताबी है कि वे अभी से अपनी सीट्स बुक कर ले रहे हैं। आलम यह है कि रिलीज से 13 दिन पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है।
धुरंधर 2 का एडवांस कलेक्शन
वैंकी बॉक्स ऑफिस की मानें तो USA में धुरंधर को 527 लोकेशंस में 845 शोज मिले हैं। सिर्फ प्रीमियर शो के लिए 18,858 टिकटें बिक चुकी हैं जिससे फिल्म ने 301,659 डॉलर (लगभग 2.76 करोड़ रुपये) कमाई कर ली है। हालांकि, ओपनिंग डे के लिए फिल्म का प्री-सेल्स कलेक्शन सबसे ज्यादा है।
भारत में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
यह तो सिर्फ USA की एडवांस कमाई है। अभी तो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू होना बाकी है। पहली वाली फिल्म ने 28 करोड़ रुपये से खाता खोला था। एडवांस कमाई देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि धुरंधर 2 पहली वाली का रिकॉर्ड तोड़ेगी।
कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर?
धुरंधर 2 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका क्लैश पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद से होगी। पहले इसी दिन यश की टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली थी जिसे अब जून तक पोस्टपोन कर दिया गया है।


