मऊ में इलाज के दौरान युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन, गांव में सुरक्षा कारणों से पुलिस बल तैनात

5.6kViews
1901 Shares

 रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में पंकज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पंकज के भाई के अंगद के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे पंकज इटौरा के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पंकज को बेरहमी से पीटा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर परिजनों को घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी।

जिसके बाद वे उसे घर ले आए। सोमवार सुबह पंकज की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे मंगलम हॉस्पिटल ले जाया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया, लेकिन सोमवार की रात वाराणसी पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला गंभीर देख मौके पर पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा कारणों से अध‍िकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *