7 राज्यों के राज्यपाल, दिल्ली-लद्दाख के LG बदले; किसे कहां मिली जिम्मेदारी यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार रात को देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े पैमाने पर राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियां कीं। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिन में ही इस्तीफा दे दिया था और तमिलनाडु, बिहार समेत कई राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (LG) बनाया गया है। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे, जो सेना में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए चौंकाने वाली रही, जिन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर सूचना दी लेकिन परंपरा के अनुसार उनसे सलाह नहीं ली गई।

नागालैंड के नए राज्यपाल नंद किशोर यादव होंगे। लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नया LG नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *