4000 करोड़ की ‘रामायण’ में 400 की विग? Ranbir Kapoor का लुक देख भड़के फैंस, बोले- ‘आदिपुरुष से कुछ नहीं सीखे?’

 रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। नितेश तिवारी की ये बिग बजट फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है और बड़ी बात ये है इस फिल्म की तैयारियां पिछले काफी वक्त से चल रही है और अब लीजिए हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आया है, जिसके बाद तो मानो इंटरनेट ने फजीहत ही कर दी है। क्या है ये पूरा मामला, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

‘रामायण’ से लीक रणबीर का लुक

दरअसल रणबीर कपूर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की ‘रामायण’ (Ramayana) में प्रभु श्रीराम (Lord Ram) का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के एक छोटे से टीजर की झलक तो हम और आप देख ही चुके हैं। फिल्म के टीजर के बाद अब इस फिल्म से रिवील होने वाले लुक्स का इंतजार किया जा रहा है।माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर के ऊपर काफी मेहनत की गई है। वहीं श्रीराम के लुक में रणबीर कैसे दिखेंगे, इस पर भी काफी रिसर्च की गई है, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं तो इंटरनेट काफी खफा हो गया है।

दरअसल रेडिट (Reddit) पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फिल्म ‘रामायण’ का लीक लुक बताया जा रहा है। असल में ये तस्वीरें जूम द्वारा शेयर की गईं, जो रेडिट पर अब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *