बिहार से नितिन नवीन, बंगाल से राहुल सिन्हा… BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल नौ उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से कई नाम ऐसे हैं जो पार्टी के संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावशाली माने जाते हैं।

राज्यसभा में विभिन्न राज्यों से कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। बिहार से बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

नितिन नवीन पार्टी के वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष हैं और बिहार में उनकी मजबूत छवि है। वे पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। दूसरी ओर शिवेश कुमार भी पार्टी के युवा और सक्रिय चेहरों में शुमार हैं। बिहार में कुल पांच सीटें खाली हो रही हैं।

असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है। दोनों नेता राज्य में बीजेपी की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। असम में तीन सीटें खाली हो रही हैं और पार्टी यहां भी अपनी स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दो-दो नाम

पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को टिकट दिया गया है। राहुल सिन्हा राज्य बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है। ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। मनमोहन समल वरिष्ठ नेता हैं और सुजीत कुमार भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार होने से यहां स्थिति अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *