। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि रविवार तड़के असम से बांग्लादेश के 21 अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया। इनमें बच्चे भी शामिल थे। यह कार्रवाई श्रीभूमि जिले से की गई।
सीएम हिमंत ने दी जानकारी
सरमा ने कहा, “सतर्क निगाहें। आधी रात की कार्रवाई। ठीक 12:30 बजे, हमेशा सतर्क रहने वाली श्रीभूमि पुलिस की बदौलत 21 अवैध प्रवासियों को वापस भेज दिया गया।”
पुलिस की सराहना
उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जब ज्यादातर लोग सो रहे थे, तब हमारी पुलिस देश के लिए रात भर जागकर ड्यूटी कर रही थी।
कर्तव्य पुकारता है तो नींद का इंतजार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई दो तस्वीरों में अवैध प्रवासियों के बीच सात बच्चे दिखाई दे रहे हैं। असम सरकार बांग्लादेश से आने वाले अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।


