‘मुसलमानों के लिए ये रोड…’, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर महिलाओं ने लिखे विवादित नारे; वीडियो वायरल

3.0kViews
1219 Shares

पूर्वी दिल्ली में दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर कुछ लोगों द्वारा सड़क पर विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कथित तौर पर Hindu Raksha Dal के कार्यकर्ता हाईवे पर पेंट से आपत्तिजनक नारे लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला भी नारे लिखती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि वीरवार रात कुछ लोग हाईवे पर पहुंचे और सड़क दीवारों पर रंग से लिख दिया- मुसलमानों के लिए यह रोड नहीं है।वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगले माह इस हाईवे का उद्घाटन प्रस्तावित है। ऐसे में उद्घाटन से पहले इस तरह के विवादित नारे लिखे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से सड़क पर लिखे गए नारों को हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

उधर, गाजियाबाद की हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस कृत्य को सही ठहराया। उन्होंने लिखा कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर ठीक लिखा, क्योंकि सभी हिंदुओं के टैक्स से ही सड़क बनती हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि जो टैक्स नहीं देते, उन्हें नेशनल हाईवे पर चलने का कोई अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *