आंध्र प्रदेश: आखिर क्यों हवा में घूमता रहा बिल गेट्स का प्लेन, एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली परमिशन, क्या है पूरा मामला?

2.0kViews
1980 Shares

 माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स आज सोमवार, 16 फरवरी को आंध्र प्रदेश के दौरे पर गए हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश पहुंचने पर बिल गेट्स के प्लेन को कुछ समय तक लैंडिंग की इजाजत नहीं मिल पाई थी।

दरअसल बिल गेट्स के प्लेन को घने कोहरे की वजह से कुछ समय तक विजयवाड़ा में स्थित एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटना पड़े, जिसकी वजह से लैंडिंग में देरी हुई।

आंध्र प्रदेश में बिल गेट्स का स्वागत

बिल गेट्स का प्लेन जब हवा में चक्कर काट रहा था, तब एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत कई अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बिल गेट्स की मुलाकात प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से हो चुकी है। बिल गेट्स स्वास्थ्य और कृत्रिम मेधा (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

राज्य के शहरी निकाय मंत्री पी नारायण ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया था, ‘मुख्यमंत्री ने बिल गेट्स से राज्यभर में जारी स्वास्थ्य पहलों को विस्तार देने का अनुरोध किया है और चर्चा में एआई पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *