बक्‍सर में सिरफिरे आशिक ने शादी के अरमान पर फेरा पानी, सदमे में दूल्हा और स्वजन

1314 Shares

 क्षेत्र के मानसीछपरा-अचलगढ गांव से बिहार के बक्सर जनपद के चौसा गांव गई बारात में जयमाल के दौरान एकतरफा प्यार में पागल पड़ोस के युवक दीनबंधु ने दुल्हन के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बिना शादी बारात वापस अपने गांव मानसी छपरा अचलगढ आ गई। इस घटना से दूल्हा अविनाश साहनी सहित पूरा परिवार सदमे में हैं। धीरे-धीरे रिश्तेदार भी अपने अपने गांव लौट रहे हैं।

गांव के लोग भी दिन भर घटना के बारे में बातें करते रहे। दूल्हा के पिता ब्रिज किशोर साहनी सपरिवार अहमदाबाद गुजरात रहते हैं। 28 फरवरी को पूरा परिवार पुनः अहमदाबाद रवाना हो जाएगा। जिस लड़के की शादी थी वह इतना सदमे में है कि भविष्य में शादी नहीं करने की बात कह रहा है। हालांकि उसके पिता का कहना है अभी सदमे से उबरने में समय लगेगा। शादी होगी, लेकिन एक वर्ष के बाद ही इस बारे में कुछ विचार किया जाएगा।दूल्हे के पिता ने बताया कि पहले बेटे की शादी थी, इसलिए काफी धूमधाम से तैयारी की गई थी। एक वर्ष पूर्व ही मार्च 2025 में लड़के के रिश्ते की बुआ ने इस शादी के बारे में बात की थी। उसी समय बात पक्की हो गई। 24 फरवरी को तय समय पर बारात भी गई। जयमाल के समय लड़की को गोली लगी, संयोग अच्छा था कि सिरफिरे ने लड़के को गोली नहीं मारी। इस घटना ने पूरे बरात के लोगाें को कई तरह की बातें सोचने को विवश कर दिया है। बड़ा लड़का अविनाश गाजीपुर से इलेक्ट्रिशियन का कोर्स करने के बाद अहमदाबाद में ही जाब की तलाश है। उससे छोटा नीलेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *