Jaya Prada ने ठुकराया था ऋषि कपूर की फिल्म का ऑफर, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई थी ब्लॉकबस्टर

3.0kViews
1755 Shares

 1986 में अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की एक कल्ट क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मूवी कमर्शियल तौर पर ब्लॉकबस्टर रही और इसकी चर्चा लंबे समय तक चली। इतना ही इस मूवी को श्रीदेवी के एक्टिंग करियर की सबसे बेहतरीन मूवीज में गिना जाता है।

गौर करने वाली बात ये है कि उस मूवी के लिए श्रीदेवी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी और इसका ऑफर पहले जया प्रदा (Jaya Prada) को दिया गया था। आइए जानते हैं कि ऋषि कपूर की इस मूवी में श्रीदेवी की एंट्री कैसी हुई।

जया प्रदा ने ठुकराई थी ये ब्लॉकबस्टर

40 साल पहले आई जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे सिर्फ श्रीदेवी के करियर की बेस्ट फिल्म ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक मूवी माना जाता है। मूवी की कास्ट और कहानी अमर है, जिसकी चर्चा आज भी होती है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी स्टारर फिल्म नगीना (Nagina) के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस पहली पसंद जया प्रदा थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *