फेस मसाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 3 बेस्ट ऑयल, जानिए आपकी स्किन के लिए कौन-सा है सही

2.6kViews
1864 Shares

 फेस मसाज स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और नेचुरल ग्लो बूस्ट करने में यह काफी मददगार होता है। हालांकि, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप अपनी स्किन के हिसाब से सही फेस ऑयल चुनें।

गलत तेल के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है और त्वचा पर भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वराइच गारेकर ने 3 बेस्ट फेस ऑयल बताए, जो फेस मसाल के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

स्क्वालेन ऑयल

अगर आप एक ऐसे तेल की तलाश में हैं जो चेहरे पर भारी न लगे, तो स्क्वालेन ऑयल डर्मेटोलॉजिस्ट की पहली पसंद है। यह वजन में बहुत हल्का होता है और नॉन-कोमेडोजेनिक है, जिसका मतलब है कि यह आपके स्किन पोर्स को बंद नहीं करता।

साथ ही, यह सभी यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, हालांकि यह बहुत डीप मॉइस्चराइजेशन नहीं देता। इसलिए अगर आपको चिपचिपाहट पसंद नहीं है, तो यह मसाज के लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।

रोजहिप ऑयल

जिन लोगों की स्किन पर मुंहासों के निशान हैं, उनके लिए रोजहिप ऑयल फायदेमंद हो सकता है। यह तेल भी नॉन-कोमेडोजेनिक है, इसलिए एक्ने प्रोन स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुंहासों के पुराने निशानों को हल्का करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है।

ध्यान रहे कि यह स्क्वालेन ऑयल जितना हल्का नहीं होता। साथ ही, बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इससे हल्की जलन महसूस हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *