साध्वी रंजना और शिष्यों पर बदमाशों का हमला, कार में भी तोड़फोड़; विहिप-बजरंग दल घेरा थाना

2.5kViews
1189 Shares

 मध्य प्रदेश की राजधानी के मिसरोद गांव में ओवरटेकिंग के विवाद को लेकर साध्वी रंजना और उनके शिष्यों से मारपीट हो गई। ये घटना बुधवार शाम की है। इसके साथ ही बदमाशों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शिष्यों ने कार चालक की चेन झपटने का आरोप भी लगाया है।

शिकायत करने पर मिसरोद पुलिस ने छह घंटे तक कार्रवाई नहीं की। इस बात से गुस्साए विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाना घेरकर धरना दिया। फिर देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार साध्वी रंजना बुधवार शाम को सलैया में एक कार्यक्रम से अपने पेबल बे स्थित घर लौट रही थीं। उनकी कार में दो अन्य साध्वियां और एक शिष्य भी थे, वही कार चला रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे कार जब मिसरोद गांव पहुंची तो सामने से एक कार आ रही थी।

रास्ता न होने के कारण साध्वी रंजना के चालक ने पहले सामने वाली कार के निकलने का इंतजार किया। इसी दौरान पीछे से कार सवार कुछ बदमाश लगातार उनकी कार को पीछे से टच कर रहे थे।

चालक और एक अन्य साध्वी ने इसे लेकर कार चालकों को समझाइश दी तो वे कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद वे अभद्र व्यवहार करने लगे। साध्वी रंजना व उनके शिष्य ने समझाया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *