Haridwar में यूपी के ट्रक ड्राइवर फिरोज की पिटाई, पहले पूछा धर्म फिर बुरी तरह पीटा

2.3kViews
1995 Shares

 ट्रक के पास शौच करने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि चालक का नाम पूछकर सांप्रदायिक टिप्पणी करते हुए बुरी तरह पीटा गया। जिससे वह घायल हो गया।

वहीं, दूसरे पक्ष ने भी ट्रक चालक पर मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, बीते 22 फरवरी की रात कलियर-बहादराबाद मार्ग पर स्थित किसान ढाबे के पास फिरोज आलम निवासी मन्सूरपुर माफी, मुरादाबाद ने अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। उसी दौरान नितीश पाल, विभांशु अपने दोस्त अंकुर चौहान, गौरव व कार्तिक चौहान के साथ किसान ढाबा पर खाना-खाने गए थे। नितीश व विभांशु ढाबे के पास खड़े ट्रक की आड़ में शौच करने लगे।

ट्रक चालक फिरोज ने उन्हें मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौच व मारपीट में फिरोज घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। फिरोज ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के साथ ही नाम पूछकर धार्मिक आधार पर अपशब्द कहने के आरोप भी लगाए। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बाद में फिरोज ने आरोपितों के खिलाफ बहादराबाद थाने में तहरीर दी। दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *