मुजफ्फरपुर में वकील का घर खाली कराने पहुंचे सस्पेंड दारोगा ने दिखाई दबंगई, जमकर हुआ हंगामा

1029 Shares

ब्रह्मपुरा थाना इलाके के सोडा गोदाम चौक इलाके में बुधवार की रात अधिवक्ता विजय प्रसाद और राजू कुमार के पैतृक आवास खाली कराने पहुंचे निलंबित पुलिसकर्मी का लोगों ने विरोध जताया।

लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा के दौरान लोगों की भीड़ जुट गयी। इस बीच पुलिसकर्मी अपनी पिस्टल निकाल लिया।

आरोप है कि पिस्टल दिखाते हुए लोगों पर कार्रवाई करने की धमकी देने लगा। हालांकि, लोगों की भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। सूचना पर गश्ती दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

न्यायालय में चल रहा मामला

पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि मामला लंबे समय से न्यायालय में चल रहा है। अचानक रात साढ़े आठ बजे निलंबित एसआई सुजीत कुमार निजी वाहन से उनके घर के पास पहुंचे। जबरन उनके घर में घुस गए।

पिस्टल दिखाकर मारपीट व गाली-गलौच करते हुए घर खाली करने की धमकी देने लगे। पूर्व में भी उन्होंने धौस जमाकर उनके घर में बैगर किसी आदेश के सीसी कैमरा लगा दिया था।

इसकी शिकायत उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी से किया था। राजू ने बताया कि एसआई सुजीत कुमार वर्तमान में ब्रह्मपुरा थाना से निलंबित है। इसके बाद भी पुलिस का रौब दिखाते हुए उनके साथ जबरन घर खाली करने का दबाव बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *