आज से दो दिन के इजरायल दौरे पर पीएम मोदी, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

2.2kViews
1122 Shares

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर जाएंगे। नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पीएम के दौरे से पहले इजरायल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातगे बढ़ सकती है। इस मुद्दे पर चार दिवसीय बैठक जारी है, जो 26 फरवरी को खत्म होगी।

इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन

नेतन्याहू बुधवार रात मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार का उल्लेख किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों की पुनर्पुष्टि करेगी। साथ ही साझा चुनौतियों की समीक्षा और मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा

रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा सूत्रों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा। भारत स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है और इस संदर्भ में इजरायल की बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम के कुछ तत्वों को शामिल करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *