तांत्रिक की बातों में आकर महिला ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस किया गिरफ्तार

2.8kViews
1455 Shares

कर्नाटक के तुमकुर में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या तब कर दी, जब उसे एक तांत्रिक ने यकीन दिलाया कि उसकी मां ने अपने पिता को मारने के लिए काले जादू का इस्तेमाल किया है। पीड़ित की पहचान 55 साल की पुष्पावती के रूप में हुई है और आरोपी उसकी बेटी सुचित्रा है।

सुचित्रा, तुमकुर में अपने पति के साथ रहती थी। उसने करीब 18 महीने पहले अपने पिता को खो दिया था। उनकी मौत के बाद, उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली। तांत्रिक ने कथित तौर पर दावा किया कि उसकी मां ने काला जादू किया था, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। तांत्रिक के दावों पर भरोसा करके, सुचित्रा अपनी मां के घर गई और कथित तौर पर सोते समय तकिए से उनका दम घोंट दिया।

तकिए मुंह दबाकर की मां की हत्या

मां की हत्या के बाद, सुचित्रा ने सीन को ऐसा दिखाने की कोशिश की कि यह सामान्य मौत है। उसने बॉडी को जल्दी से ठिकाने लगाने के लिए अंतिम संस्कार का भी इंतजाम करना शुरू कर दिया। लेकिन, गांव वालों को मौत पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

आरोपी ने जुर्म कबूला

शुरुआती पूछताछ में, सुचित्रा ने कथित तौर पर जुर्म कबूल कर लिया। क्यात्संद्रा पुलिस स्टेशन में मर्डर का केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस सुचित्रा के पति से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे प्लान के बारे में कोई जानकारी थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *